महराजगंज:कड़ाके की ठंड में आधी रात सिसवा स्टेशन पहुंचे,जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का लिया जायजा, जरूरतमंदों को ओढ़ाए कंबल

सिसवा (महराजगंज)

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने देर रात किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दिए अलाव जलाने के सख्त निर्देश।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में जारी भीषण शीतलहर और गिरते तापमान के बीच महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा मंगलवार देर रात एक्शन मोड में नजर आए। गरीबों और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने सिसवा रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल सुविधाओं का जायजा लिया, बल्कि खुद सड़क पर उतरकर जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए।

रैन बसेरे में सुविधाओं की पड़ताल

डीएम सबसे पहले रेलवे स्टेशन के समीप स्थित नगर पालिका के रैन बसेरा पहुंचे। उन्होंने वहां जाकर बिस्तर की उपलब्धता, साफ-सफाई, शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को खुद चेक किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में रात बिता रहे लोगों से बातचीत की और पूछा कि उन्हें वहां रहने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है।

ठिठुरते लोगों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी

रैन बसेरे के बाद डीएम सिसवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और परिसर में पहुंचे। वहां कड़ाके की ठंड में खुले में ठिठुर रहे यात्रियों और बेसहारा लोगों को देख उन्होंने तत्काल राहत प्रदान की। डीएम ने अपने हाथों से दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर असहाय लोगों के चेहरे पर सुकून दिखाई दिया।

चौराहों पर अलाव की स्थिति का जायजा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कस्बे के प्रमुख चौराहों पर प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे अलाव की स्थिति भी देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर नियमित रूप से पर्याप्त लकड़ी के साथ अलाव जलाए जाएं।

कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ न मिले ऐसे लोगों को तत्काल पास के रैन बसेरे में शिफ्ट किया जाए।रैन बसेरों में सुरक्षा और देखभाल के पुख्ता इंतजाम रहें।

अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि ठंड से राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील रहें ताकि शीतलहर के कारण किसी भी व्यक्ति को जान-माल का नुकसान न हो।

 

 Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.