महराजगंज: मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन; 15% मतदाता ‘ASD’ श्रेणी में चिह्नित, फरवरी में आएगी फाइनल लिस्ट

महराजगंज

महराजगंज जनपद में 4 नवंबर से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में 4 नवंबर से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।आज मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट रोल (आलेख्य) के प्रकाशन की विस्तृत जानकारी दी।

ड्राफ्ट रोल के प्रमुख आंकड़े

जिलाधिकारी ने बताया कि शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर कार्य किया है.

कुल पंजीकृत मतदाता: पूर्व में जनपद में कुल 19,92,459 मतदाता पंजीकृत थे।

आलेख्य प्रकाशन में शामिल: वर्तमान ड्राफ्ट रोल में कुल 16,91,437 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिनके फॉर्म पूरी तरह डिजिटाइज्ड हैं।

संपर्क का प्रयास: अभियान के दौरान प्रशासन ने लगभग शत-प्रतिशत मतदाताओं तक पहुँचने का प्रयास किया।

3.01 लाख मतदाताओं के प्रपत्र नहीं हुए प्राप्त (ASD श्रेणी)

गहन पुनरीक्षण के दौरान 3,01,022 ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिनका गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इसका विवरण निम्नवत है.

मृतक मतदाता: 57,072,अनुपस्थित/अनट्रेसेबल: 71,861,स्थाई रूप से स्थानांतरित: 1,30,353,पूर्व से पंजीकृत: 39,373

दावे और आपत्तियों के लिए 133 अधिकारी तैनात

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के बाद अब दावे और आपत्तियां दर्ज करने का चरण शुरू हो गया है:

समय-सीमा: दावों और आपत्तियों का निस्तारण 06 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।

इस कार्य के लिए विशेष रूप से 133 अधिकारियों को नामित किया गया है।

मतदाता सूची का आलेख्य प्रत्येक मतदान केंद्र पर चस्पा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी अपना नाम और विवरण चेक कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने अपील की है कि सभी नागरिक ड्राफ्ट रोल में अपना नाम जरूर देख लें, ताकि किसी भी त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके और एक त्रुटिरहित अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा सके।

 

 Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.