परतावल: गणेश चतुर्थी पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत, चंद्र दर्शन के बाद पुत्रों की लंबी उम्र का मांगा आशीर्वाद

परतावल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद में गणेश चतुर्दशी के पावन पर्व पर परतावल क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का विशेष संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में गणेश चतुर्दशी के पावन पर्व पर परतावल क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का विशेष संगम देखने को मिला। क्षेत्र की महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर दिनभर निर्जला राखी व्रत रखा। माताओं ने पूरे दिन न अन्न ग्रहण किया और न ही जल, बल्कि संयम और भक्ति भाव से व्रत का पालन किया।

सुबह से ही महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा सुनी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात्रि में महिलाओं ने भगवान चंद्र देव के दर्शन किए और उन्हें अर्घ्य अर्पित किया। इसके उपरांत स्वयं को कृतज्ञ मानते हुए पुत्र की दीर्घायु की कामना के साथ व्रतधारी महिलाएं जल ग्रहण किया।

व्रतधारी महिलाओं का कहना था कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे माताएं अपने बच्चों के मंगलमय जीवन के लिए पूरी निष्ठा के साथ निभाती हैं। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और घर-घर भक्ति का भाव देखने को मिला।
गणेश चतुर्दशी पर महिलाओं द्वारा किया गया यह व्रत परतावल क्षेत्र में सनातन संस्कृति, मातृत्व और पारिवारिक संस्कारों की सशक्त झलक प्रस्तुत करता है।

:

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.