बुलंदशहर: यूको बैंक ने मनाया अपना 84वां स्थापना दिवस केक काटकर और खुशियां बांटकर स्टाफ व ग्राहकों संग मनाया जश्न

शिकारपुर /बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर स्थित यूको बैंक की शाखा में मंगलवार को बैंक का 84वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर स्थित यूको बैंक की शाखा में मंगलवार को बैंक का 84वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बैंक परिसर को आकर्षक ढंग से गुब्बारों से सजाया गया और ग्राहकों का स्वागत किया गया।

केक काटकर साझा की खुशियां

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक प्रबंधक हरि ओम सिंह ने शाखा के समस्त स्टाफ और मौजूद ग्राहकों के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।

बैंक के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश

प्रबंधक हरि ओम सिंह ने बैंक के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि:

स्थापना: यूको बैंक की स्थापना 6 जनवरी 1943 को हुई थी, जिसने आज सफलतापूर्वक अपने 84 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।

राष्ट्रीयकरण में अग्रणी: उन्होंने गर्व के साथ बताया कि जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था, तब यूको बैंक उन बैंकों में प्रथम स्थान पर था जिनका राष्ट्रीयकरण किया गया।

प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और सम्मानित नागरिकों ने भी शिरकत की। मुख्य रूप से शिकारपुर ब्लॉक बीडीओ (BDO) विभोर गुप्ता एडीओ पंचायत शेरपाल सिंह प्रमोद प्रधान जी,अंजलि शर्मा, रजनीश, राधा, अमित, दिलशाद सहित बैंक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

प्रबंधक ने अंत में कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना और उनके विश्वास पर खरा उतरना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिठाई वितरित की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.