मेरठ: ड्यूटी पर जा रहे रेलवे कर्मी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम

मेरठ

मेरठ जनपद के मुंडाली-खरखौदा मार्ग पर रविवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक रेलवे कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के मुंडाली-खरखौदा मार्ग पर रविवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक रेलवे कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

ओवरटेक कर सीने में उतारा चाकू

जानकारी के अनुसार, भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी विवेक (28 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह चौहान रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और वर्तमान में खरखौदा रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। रविवार देर शाम विवेक अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह मुंडाली-खरखौदा रोड पर पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि विवेक कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

लहूलुहान हालत में विवेक सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मुंडाली पुलिस ने आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन घाव गहरा होने के कारण उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया है।

चार साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मातम

विवेक अपने चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनके एक भाई एचसीएल में और दूसरे रोडवेज में कंडक्टर हैं। विवेक की शादी महज चार साल पहले हुई थी और उनकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी है। इस घटना के बाद से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता महेंद्र सिंह ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

जांच में जुटी पुलिस और SOG टीम

परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी और न ही हाल-फिलहाल में किसी से कोई विवाद हुआ था। ऐसे में हत्या के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है।मुंडाली एसओ राम गोपाल सिंह ने मौके का मुआयना किया।फॉरेंसिक और एसओजी (SOG) की टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

“अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।” — पुलिस प्रशासन

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.