बुलंदशहर: नववर्ष पर सभासद के आवास पर गूंजा सुंदरकांड, गरीब बेटियों की शादी और मंदिर जीर्णोद्धार में योगदान दे रही है यह मंडली

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर वार्ड नंबर 20 के सभासद सूर्यकांत शर्मा के आवास पर नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर वार्ड नंबर 20 के सभासद सूर्यकांत शर्मा के आवास पर नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर प्रभु श्री राम और हनुमान जी की आराधना की।

600 से अधिक पाठ कर चुकी है ‘अखंड सुंदरकांड प्रसार समिति’

इस आयोजन की सबसे खास बात अखंड सुंदरकांड प्रसार समिति की सहभागिता रही। राजेश कुमार भारद्वाज, विजय डागुर, लक्ष्मी नारायण शर्मा और आनंद स्वरूप शर्मा की यह टोली वर्ष 2015 से निस्वार्थ भाव से क्षेत्र में सुंदरकांड का गुणगान कर रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वे अब तक 600 से अधिक पाठ संपन्न कर चुके हैं।

भक्ति के साथ सामाजिक सरोकार

राजेश कुमार भारद्वाज ने समिति के नेक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि:

सुंदरकांड के दौरान आरती आदि से जो भी सहयोग राशि प्राप्त होती है, उसे समिति अपने पास नहीं रखती।

इस राशि का उपयोग गरीब बेटियों की शादी, मंदिरों के जीर्णोद्धार और अन्य सामाजिक कार्यों में किया जाता है।

सनातन संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प

सभासद सूर्यकांत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से ही हम अपनी सनातन संस्कृति की जड़ों को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति: इस भव्य आयोजन में सभासद मधु शर्मा, संगीता गर्ग, रंजीत सैनी, वीरेंद्र कुमार गर्ग, सभासद गौतम सूर्यवंशी, दीपू मित्तल, ललित कुमार गर्ग, अवनीश अरोड़ा, नीरज मित्तल, जयपाल सिंह, संजीव गर्ग सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.