बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई में आज शनिवार का सवेरा डिबाई वासियों के लिए भक्ति और अध्यात्म की नई ऊर्जा लेकर आया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई में आज शनिवार का सवेरा डिबाई वासियों के लिए भक्ति और अध्यात्म की नई ऊर्जा लेकर आया। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अजय शर्मा (बैटरी वाले) द्वारा कालेश्वर मंदिर परिसर में श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
नगर भ्रमण में उमड़ा जनसैलाब
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ एनएच 509 स्थित देवालय पथवारी से हुआ। यहाँ से भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के विग्रहों को झांकी के रूप में सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मार्ग: यात्रा देवालय पथवारी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कालेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई।
उत्साह: शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और पूरी यात्रा ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रही।
सुंदरकांड के पाठ से शुद्ध हुआ वातावरण
शोभायात्रा के कालेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद वहां श्री राम दरबार की दिव्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ उठाया। पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे और प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजक परिवार की सहभागिता
इस पुनीत कार्य को संपन्न कराने में मुख्य रूप से व्यापारी अजय शर्मा, अभय शर्मा और अमन शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उनके परिजन, इष्ट मित्र और नगर के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लखनऊ
➡️आवास विकास का संपत्ति प्रबंधक निलंबित
➡️संपत्ति प्रबंधक देशराज हुए सस्पेंड
➡️दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत मांगी
➡️21333 आवेदन में 5640 आवेदन निरस्त किए
➡️आवास आयुक्त ने देशराज को सस्पेंड किया pic.twitter.com/270HDBeIk6— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 3, 2026





















