महराजगंज: 10 लाख के जेवरात के साथ शातिर चोर उमेश साहनी गिरफ्तार, 18 मुकदमों का है इतिहास

महराजगंज

महराजगंज जनपद में चोरी की बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान में महराजगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में चोरी की बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान में महराजगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घुघली पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में 10 लाख रुपये से अधिक के चोरी के आभूषणों के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी उमेश साहनी को गिरफ्तार किया गया है।

नेबुईया चोरी कांड का सफल खुलासा

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हाल ही में घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम करौता उर्फ नेबुईया में एक घर से भारी मात्रा में कीमती आभूषण और नकदी चोरी हुई थी। इस घटना के अनावरण के लिए गठित टीमों ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से घेराबंदी की और ग्राम गोपाला स्थित नहर पुलिया के पास से अभियुक्त उमेश साहनी को दबोच लिया।

बरामदगी: सोने-चांदी के साथ नकदी बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी का भारी माल बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है:

सोना: 82 ग्राम (कीमती आभूषण)चांदी: 600 ग्रामनकदी: 22,500 रुपये

18 मुकदमों वाला ‘हिस्ट्रीशीटर’ है उमेश

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उमेश साहनी एक पेशेवर और बेहद शातिर अपराधी है। उस पर महराजगंज समेत विभिन्न जिलों में 18 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:

सराहनीय कार्य करने वाली टीम

इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में एसओजी प्रभारी योगेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह और उप निरीक्षक दिलीप कुमार समेत अन्य आरक्षी शामिल रहे।

एसपी सोमेंद्र मीणा ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे प्रभावी अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.