महराजगंज: कोठीभार पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

महराजगंज

जनपद महराजगंज के अपराध की रोकथाम और वांछित व वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के अपराध की रोकथाम और वांछित व वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस के अनुसार, थाना कोठीभार पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 2180/2017 सरकार बनाम ध्रुप गुप्ता और वाद संख्या 916/2007 से संबंधित तीन लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी आरोपियों को ग्राम सोहट से दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

ध्रुप गुप्ता पुत्र चोकट गुप्ता (उम्र लगभग 82 वर्ष)

नारायण गुप्ता पुत्र चोकट गुप्ता (उम्र लगभग 80 वर्ष)

मेवालाल पुत्र नारायण गुप्ता (उम्र लगभग 43 वर्ष)
(सभी आरोपी ग्राम सोहट, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज के निवासी हैं।)

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल यादव और सुशील अभिषेक सरवर शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.