महराजगंज: निजी अस्पताल की लापरवाही ने ली प्रसूता की जान, भारी बवाल के बाद अस्पताल सील

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर के आज़ाद नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर के आज़ाद नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। ऑपरेशन के बाद 25 वर्षीय प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के नंदना शिवपुर की रहने वाली किरण यादव (25 वर्ष), पत्नी अमरेंद्र यादव को रविवार शाम प्रसव के लिए आज़ाद नगर स्थित इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम को ही महिला का ऑपरेशन किया गया, लेकिन उसके बाद उसकी स्थिति लगातार बिगड़ने लगी। सोमवार शाम को इलाज के दौरान किरण ने दम तोड़ दिया।

सड़क जाम और भारी हंगामा

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। स्थिति तनावपूर्ण होते देख मौके पर दो थानों (सदर कोतवाली और सिंदुरिया) की फोर्स तैनात कर दी गई।

ठाकुर आरोग्यम हॉस्पिटल, चौक रोड, महराजगंज में प्रसूता की मौत के मामले को मुख्य चिकित्साधिकारी ]ने गंभीरता से लिया है। उप जिलाधिकारी, सदर महराजगंज ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने चक्का जाम कर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम में डॉ. वीरेन्द्र आर्या (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, महराजगंज), डॉ. अरुण कुमार सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला संयुक्त चिकित्सालय, महराजगंज) और डॉ. शांति विजय मिश्रा (निश्चेतक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल) शामिल हैं। टीम को तत्काल जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, ताकि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.