सड़कों पर महराजगंज पुलिस का सख्त पहरा: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 164 वाहनों का कटा चालान

महराजगंज

महराजगंज जनपद में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस सघन अभियान के दौरान सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 164 वाहनों का चालान काटकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और दो पहिया वाहनों की कड़ी तलाशी ली। मुख्य रूप से बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरस्पीडिंग करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मुहिम का उद्देश्य न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है, बल्कि आम नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराना भी है।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की और वाहनों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने वालों और नियमों को दरकिनार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई कि वे हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें। पुलिस का यह सुरक्षा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.