नींद की झपकी बनी हादसे का कारण: परतावल में NH-730 पर कटरैन सेट में घुसी कार, बड़ा हादसा टला

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे के पास NH-730 पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। द गार्डन ट्री के निकट बने एक कटरैन सेट में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहा  के पास NH-730 पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। द गार्डन ट्री के निकट बने एक कटरैन सेट में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त सेट पर काम कर रहे कर्मचारी ने दौड़कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के ग्राम सभा सिंगहा निवासी महेंद्र प्रताप शाही अपनी कार से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। अमवा चौराहे से आगे बढ़ते ही उन्हें हल्की नींद की झपकी आ गई, जिससे उनका कार से नियंत्रण हट गया और कार सीधे कटरैन सेट में जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन ड्राइवर महेंद्र प्रताप शाही इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान की। इस घटना ने हाईवे पर नींद के दौरान ड्राइविंग के खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.