महराजगंज

महराजगंज जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की विभिन्न बैरकों का जायजा लिया और बंदियों की सघन तलाशी करवाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की विभिन्न बैरकों का जायजा लिया और बंदियों की सघन तलाशी करवाई।
कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली
गहन जांच-पड़ताल के दौरान किसी भी बैरक अथवा बंदी के पास से कोई अवैध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने जेल की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कारागार प्रशासन को सुरक्षा मानकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शातिर बंदियों पर विशेष निगरानी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बैरकों की नियमित रूप से रैंडम चेकिंग जारी रखी जाए। उन्होंने विशेष रूप से शातिर, गंभीर अपराधों में संलिप्त और संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया, ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026












