भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व SSB की संयुक्त गश्त: सेवतरी चौकी क्षेत्र में जवानों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ( के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च व गश्त की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल ( के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च व गश्त की। नौतनवा क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के नेतृत्व में यह अभियान थाना परसामलिक क्षेत्र की चौकी सेवतरी अंतर्गत ग्राम मरजादपुर के पहाड़ी टोला स्थित सीमावर्ती इलाकों में चलाया गया।

संवेदनशील स्थलों पर रखी गई पैनी नजर

संयुक्त गश्त के दौरान अधिकारियों व जवानों ने सीमा से सटे अत्यंत संवेदनशील स्थानों, पगडंडियों, आवागमन के मुख्य मार्गों और आसपास की गतिविधियों की गहन निगरानी की। इस दौरान नो-मैंस लैंड के आसपास संदिग्ध हलचलों पर विशेष ध्यान दिया गया।

सतर्कता और आपसी समन्वय पर जोर

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने जवानों को 24 घंटे पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाली किसी भी अवैध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों से साझा की जाए। गश्त के दौरान घुसपैठ, तस्करी और अवांछित तत्वों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.