आगरा: डीजे बजाने को लेकर शादी में बवाल, विदाई के दौरान पथराव में 3 घायल

आगरा

आगरा जनपद के एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर गांव में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि शादी की विदाई के दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


आगरा जनपद के एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर गांव में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि शादी की विदाई के दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। इस झड़प में करीब तीन लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विवाद डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर शुरू हुआ था। बात कहासुनी से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई और विदाई के समय दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है, जिसके बाद किसी भी पक्ष द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने मामले की जाँच कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24