सुल्तानपुर: राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली, अब 23 दिसंबर को होगी

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जनपद के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में आज सुनवाई टल गई है। राहुल गांधी के अधिवक्ता ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अदालत से समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सुल्तानपुर जनपद के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में आज सुनवाई टल गई है। राहुल गांधी के अधिवक्ता ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अदालत से समय की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

यह मामला अब 23 दिसंबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह मानहानि याचिका भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विजय मिश्रा द्वारा दायर की गई थी। परिवाद (शिकायत) स्वीकृत होने के बाद से ही राहुल गांधी पर यह केस चल रहा है।

यह मामला सुल्तानपुर की दीवानी स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहा है। राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट को बताया कि अस्वस्थता के कारण राहुल गांधी आज कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं। अदालत ने वकील के अनुरोध पर सुनवाई की नई तारीख निर्धारित की है। मामले में अगली सुनवाई पर राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिवक्ता के माध्यम से पक्ष रखना होगा।

 

Voice Of News 24