हरदोई
हरदोई जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के शिवपाल मोहलिया में स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हरदोई जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के शिवपाल मोहलिया में स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली, जिसके कारण महिला को ई-रिक्शे पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि गंभीर स्थिति में एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन वह नहीं पहुंची। मजबूरन, वे महिला को ई-रिक्शे से मेडिकल कॉलेज ले गए। हद तो तब हो गई जब अस्पताल पहुंचने पर भी उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला, और इसी दौरान महिला ने ई-रिक्शे पर ही बच्चे को जन्म दिया।
इस गंभीर घटना से स्वास्थ्य विभाग पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने घटना की जांच करने की बात कही है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना दर्शाती है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति कितनी दयनीय है।
दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहारhttps://t.co/ou9p4HFADx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























