कन्नौज: 17 वर्षीय किशोरी का आशियाना मामा ने छीना, न्याय के लिए DM-SP कार्यालय पहुँचे रालोद नेता

कन्नौज

कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रामगंज इलाके में एक 17 वर्षीय किशोरी से उसके मामा द्वारा घर छीनने का गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रामगंज इलाके में एक 17 वर्षीय किशोरी से उसके मामा द्वारा घर छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। इस अन्याय के खिलाफ अब राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता किशोरी को न्याय दिलाने के लिए आगे आए हैं।

पीड़ित किशोरी का आरोप है कि उसके मामा ने उसकी संपत्ति और निवास पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, जिससे वह बेघर हो गई है।

रालोद नेताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी के साथ जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने और किशोरी को उसका मकान वापस दिलाने की मांग की है।

रालोद नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही किशोरी को न्याय नहीं मिला और उसके मामा के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.