यूपी बोर्ड प्री-बोर्ड अब ‘रिजर्व प्रश्नपत्रों’ से: पारदर्शिता बढ़ाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग का नया निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के यूपी बोर्ड की आगामी प्री-बोर्ड परीक्षाएं अब एक नई व्यवस्था के तहत आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के यूपी बोर्ड की आगामी प्री-बोर्ड परीक्षाएं अब एक नई व्यवस्था के तहत आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएँ, वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रों पर सुरक्षित रखे गए अतिरिक्त ‘रिजर्व सेट’ के प्रश्नपत्रों से कराई जाएंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) मृदुला आनंद ने इस संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी को पत्र भेजा है। यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और गुणवत्ता को बढ़ाने के लक्ष्य से उठाया गया है। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी केंद्रों से बचे हुए मूल और रिजर्व प्रश्नपत्र मंगाकर स्ट्रांग रूम में जमा करा दिए गए थे।

उदाहरण के लिए, यदि बोर्ड परीक्षा में रिजर्व सेट का उपयोग हुआ था, तो अब मुख्य प्रश्नपत्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से प्रश्नपत्रों का बेहतर उपयोग होगा और प्री-बोर्ड परीक्षा का महत्व बढ़ेगा। इन निर्देशों के बाद, सभी स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है।

 

Voice Of News 24