मऊ: बरपुर में घटिया सड़क निर्माण पर भारी बवाल, गुस्साए निवासियों ने काम रुकवाया

मऊ

मऊ जनपद के नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, मोहल्ला बरपुर में सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चल रहे काम को रोक दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, मोहल्ला बरपुर में सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चल रहे काम को रोक दिया। निवासियों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है, जिससे नगर पालिका अधिकारियों की कथित लापरवाही उजागर हुई है।

वार्ड के सभासद संगम राज ने बताया कि मौर्य सम्राट गेट से संगम तिराहा तक लगभग 1600 मीटर लंबी पिच सड़क का निर्माण हो रहा है, लेकिन इसमें भारी लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद ठेकेदार को तत्काल काम रोकना पड़ा।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दिनेश कुमार यादव ने संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को मौके पर भेजा। ईओ दिनेश कुमार यादव ने कहा कि वह स्वयं घटनास्थल पर जाकर निवासियों से बात करेंगे और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए मामले का निस्तारण कराकर निर्माण कार्य पूरा करवाएंगे। यह घटना सईदी रोड पर हुए पिछले विरोध के बाद, निर्माण गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करती है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.