ग्रेटर नोएडा: ‘दोगुने पैसे’ का झांसा देने वाले 6 शातिर ठग गिरफ्तार, ₹5.75 लाख कैश बरामद

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस ने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस ने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके 6 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लोगों को दोगुने पैसे देने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करता था।

पुलिस ने इन्हें सेक्टर-16बी की एक निर्माणाधीन सोसायटी से दबोचा है। इनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल की गई दो लग्जरी कारें, 5 लाख 75 हजार रुपये नकद और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग भूमिकाएँ निभाकर शिकार को फंसाते थे। इन आरोपियों ने पूर्व में दिल्ली के सरिता विहार में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार किए गए 6 ठगों में से 2 आरोपी गाजियाबाद के विजयनगर थाने से पहले ही वांछित चल रहे थे।

पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य संपर्कों और उनके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.