सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थनगर, डॉ. अभिषेक महाजन ने आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का विस्तृत निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थनगर, डॉ. अभिषेक महाजन ने आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद, SP डॉ. महाजन ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इसके अलावा, परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई और शस्त्र प्रशिक्षण का भी अभ्यास किया गया।
एसपी ने पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। परेड समाप्त होने के बाद, उन्होंने क्वार्टर गार्द, मेस, बैरक, स्टोर, परिवहन शाखा और सभागार कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर विश्वजीत सौरयान (IPS) क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता और लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। SP ने सभी को समर्पण भाव से ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया।
दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहारhttps://t.co/ou9p4HFADx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025













