पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने किया कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थनगर, डॉ. अभिषेक महाजन ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का व्यापक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थनगर, डॉ. अभिषेक महाजन ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित सभी महत्वपूर्ण शाखाओं का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने मॉनिटरिंग सेल, अपराध शाखा, चुनाव सेल, साइबर थाना, वीआईपी सेल और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों सहित सभी अनुभागों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान, SP डॉ. महाजन ने अभिलेखों, पंजीयों और लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों को अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, समयबद्ध निस्तारण और प्रविष्टियों को शुद्ध एवं अद्यतन रखने के लिए कड़े निर्देश दिए।

SP ने जोर देकर कहा कि कार्यालय के कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, और आमजन से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण त्वरित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यालय के तकनीकी संसाधनों की भी जाँच की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी अपराध सुभेन्दु सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। SP ने सभी कर्मचारियों को टीमवर्क से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.