तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई: मऊ में चार लोग गंभीर घायल

मऊ

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में रामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में रामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र की निवासी अंजलि सिंह (35 वर्ष) अपने तीन बच्चों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर मऊ के शारदा नारायण अस्पताल जा रही थीं। हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंजलि सिंह समेत स्कॉर्पियो में सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हलधरपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24