यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 13 दिसंबर को नामांकन, विनोद तावड़े रहेंगे मौजूद

लखनऊ

लखनऊ जनपद के भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने जानकारी दी है कि नए अध्यक्ष पद के लिए 13 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने जानकारी दी है कि नए अध्यक्ष पद के लिए 13 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

नामांकन की यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया भाजपा राज्य मुख्यालय में आयोजित होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

यदि केवल एक ही नामांकन प्राप्त होता है, तो अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हो जाएगा। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं, तो अगले दिन 14 दिसंबर को चुनाव और मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ ही, उत्तर प्रदेश भाजपा को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपना नया मुखिया मिल जाएगा।

 

 

Voice Of News 24