स्पोर्ट्स डेस्क
बाराबती स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह से धराशायी हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बाराबती स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह से धराशायी हो गई। जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, मेहमान टीम केवल 74 रनों पर ऑल-आउट हो गई, जिसके कारण भारत ने यह मुकाबला 101 रनों के विशाल अंतर से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने पारी की दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डी कॉक का विकेट गंवा दिया. उस समय तक टीम का खाता तक नहीं खुला था. यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 रन जुटाए. स्टब्स 14 रन बनाकर आउट हुए. डेवाल्ड ब्रेविस ने मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े. कप्तान मार्करम 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लगा गया.
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाला, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के नाम 1-1 विकेट रहा. इस मुकाबले के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए. वह तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं.
इससे पहले, हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर भारत ने कटक के बाराबती स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और मेहमान टीम को जीत के लिए 176 का लक्ष्य दिया है. भारत की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने 3 ओवर में ही शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए. इसके बाद अभिषेक और तिलक ने साझेदारी का प्रयास किया, लेकिन पावरप्ले के बाद अभिषेक भी चलते बने.
इसके बाद तिलक ने अक्षर के साथ 30 रनों की अहम साझेदारी की. हालांकि, तिलक अच्छी शुरुआत के बाद पवेलियन लौटे. लेकिन इसके बाद हार्दिक क्रीज पर आए और उन्होंने आज अलग अंदाज में बल्लेबाजी की. हार्दिक ने 28 गेंद में 6 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 59 रन बनाए. उनके अलावा तिलक ने 26 और अक्षर ने 23 रनों की अहम पारी खेली.
महराजगंज: ईर्ष्या की आग में जली गरीब की ‘सपनों वाली बाइक’, पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासनhttps://t.co/Yi5snhbJVF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 9, 2025




















