शातिर ठगी: ई-रिक्शा में गहने पर्स में रखने की सलाह देकर महिला को ठगा, श्यामदेउरवा थाने में केस दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक शातिर ठगी का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक शातिर ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ कुशीनगर की एक महिला को अज्ञात लोगों ने भ्रमित कर उनके गहने उड़ा लिए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ई-रिक्शा में सवार थे ठग

अहिरौली थाना क्षेत्र की निवासी कविता देवी महराजगंज जनपद के झनझनपुर में अपनी ननद के घर एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थीं। वह परतावल से एक ई-रिक्शा में सवार हुईं, जिसमें कुछ अज्ञात लोग पहले से ही बैठे थे।

रास्ते में, इन अज्ञात लोगों ने कविता देवी को भ्रमित करते हुए यह सलाह दी कि वह अपने पहने हुए गहनों को निकालकर पर्स में रख लें। छपिया के पास पहुँचने पर, सलाह देने वाले कुछ अज्ञात लोग ई-रिक्शा से उतर गए।

इसके बाद कविता देवी दूसरे टेम्पू से महराजगंज पहुँचीं। जब वह अपने गंतव्य पर पहुँचीं और पर्स चेक किया, तो उन्हें पता चला कि जिन अज्ञात लोगों ने उन्हें गहने पर्स में रखने को कहा था, उन्होंने ही मौका देखकर उन्हें भ्रमित किया और पर्स में रखे उनके गहने ठग लिए थे।

बीएनएस के तहत केस दर्ज

पीड़ित कविता देवी ने श्यामदेउरवा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि कविता देवी की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस इस ठगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए, आरोपियों की पहचान के लिए ई-रिक्शा के रूट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करते समय अजनबियों की बातों पर विश्वास न करें और सतर्क रहें।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.