महराजगंज:पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, आला-ए-कत्ल कुल्हाड़ी बरामद

महराजगंज

महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, थाना भिटौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, थाना भिटौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भिटौली पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त खूनालुद कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

हत्या के मामले में थी तलाश

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। स्थानीय थाना भिटौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 285/25 (धारा 103(1)/191(3)/61(2)/351(3) BNS) में पुलिस को इन दोनों अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश थी।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है,वतन वर्मा (पुत्र बैजनाथ वर्मा, उम्र – 24 वर्ष),बैजनाथ वर्मा (पुत्र स्व० विन्देश्वरी वर्मा, उम्र – 60 वर्ष),इन दोनों को आज दोपहर लगभग 12:10 बजे पिपरा खादर, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया।

आला-ए-कत्ल भी बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गहन पूछताछ की और दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद खूनालुद कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया। यह बरामदगी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होगी।

टीम को मिली सराहना

यह सफलता थाना भिटौली के जांबाज पुलिसकर्मियों के अथक प्रयास का परिणाम है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल सोनू यादव, संजीव श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह, विद्यासागर और कांस्टेबल अजीत यादव, राहुल तिवारी शामिल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए भिटौली पुलिस टीम की सराहना की है।

 

Voice Of News 24