आगरा में नशीले कफ सिरप सिंडीकेट पर FSDA का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी; 5 नमूने सीज

आगरा

आगरा में अवैध रूप से बेचे जा रहे नशीले कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा में अवैध रूप से बेचे जा रहे नशीले कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कफ सिरप सिंडीकेट से जुड़े देवेंद्र आहूजा के ठिकानों सहित 14 मेडिकल एजेंसियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

अवैध भंडारण नहीं मिला, दो फर्मों पर कम मात्रा में पुष्टि

एफएसडीए टीम ने शहर भर में संदिग्ध ठिकानों और मेडिकल एजेंसियों की सघन तलाशी ली।

जांच के दौरान टीम को किसी भी ठिकाने पर कोडीनयुक्त कफ सिरप का बड़ा अवैध भंडारण नहीं मिला, जो सिंडीकेट के सतर्क होने का संकेत देता है।

हालांकि, जांच में दो फर्मों पर कम मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप मिलने की पुष्टि हुई है। लेकिन टीम को इन फर्मों से अवैध बिक्री के कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।

टीम ने ओक्विक लाइफ साइंसेज (Oquik Life Sciences) में भी जांच की और दवाओं के नमूने सीज किए।

कुल 5 संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच के लिए भेजे

एफएसडीए की टीम ने कार्रवाई के दौरान कुल 5 संदिग्ध औषधियों के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण (लैब टेस्टिंग) के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एफएसडीए की टीम प्रोसेफ फार्मास्यूटिकल्स और उसकी सहयोगी कंपनियों की जांच में भी लगातार जुटी हुई है। कोडीनयुक्त कफ सिरप से जुड़े ठिकानों पर एफएसडीए की छापेमारी लगातार जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.