महराजगंज: पनियरा-परतावल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दवा व्यवसायी की मौत

पनियरा

महराजगंज जिले में पनियरा-परतावल मार्ग पर शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 48 वर्षीय दवा व्यवसायी धर्मेंद्र मौर्य की मौके पर ही मृत्यु हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में पनियरा-परतावल मार्ग पर शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 48 वर्षीय दवा व्यवसायी धर्मेंद्र मौर्य की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया।

बभनौली चौराहे से पहले हुआ हादसा

मृतक धर्मेंद्र मौर्य (पुत्र रामदिहल) पनियरा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वह किसी काम से परतावल गए थे और रात में अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार बताते चले की पनियरा-परतावल मार्ग पर बभनौली चौराहे से ठीक पहले एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मेंद्र मौर्य सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि हेलमेट भी टूट गया। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र मौर्य को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पनियरा ले जाया गया।डॉक्टरों ने जांच के बाद धर्मेंद्र मौर्य को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और फरार अज्ञात वाहन तथा चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24