महराजगंज
महराजगंज जनपद के परतावल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर खुर्द में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की ओर से आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर खुर्द में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की ओर से आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी परतावल के काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने मासिक थीम के तहत एचआईवी/एड्स, आरटीआई (जननांग संक्रमण) और एसटीआई के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
काउंसलर ने कहा कि असुरक्षित यौन संबंध एड्स जैसी गंभीर बीमारी का प्रमुख कारण है, जो स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। साथ ही प्रजनन अंगों की स्वच्छता में लापरवाही बरतने से होने वाले संक्रमण को आरटीआई कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते इसका उपचार न किया जाए तो यही संक्रमण आगे चलकर एसटीआई का रूप ले लेता है, जिसका प्रभाव भविष्य में होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किशोर-किशोरियों को आयरन की गोलियां एवं सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, एएनएम कंचन तिवारी, समस्त आशा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में किशोर-किशोरियाँ मौजूद रहीं।
महराजगंज: धानी ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; परिवार सदमे मेंhttps://t.co/ZD2l4THLLR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 6, 2025





















