महराजगंज:कप्तानगंज–गोरखपुर मार्ग पर दो भीषण सड़क हादसे,चार कारें छतिग्रस्त, चालक घायल—रात्रि में गूंजा टक्कर का शोर

परतावल

महराजगंज जनपद में शुक्रवार की देर रात कप्तानगंज–गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दो अलग–अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने राहगीरों में दहशत फैला दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में शुक्रवार की देर रात कप्तानगंज–गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दो अलग–अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने राहगीरों में दहशत फैला दी। महज 40 मिनट के अंतराल में हुई इन दुर्घटनाओं में चार चारपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों मामलों में वाहन चालक घायल हुए। राहत की बात यह रही कि किसी भी चालक की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना शुक्रवार रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज से पनियारा की ओर जा रही कार, जिसे ऋतिक पुत्र रामसागर गुप्ता चला रहे थे, परतावल की ओर बढ़ रही थी। उसी दौरान महाराजगंज से गोरखपुर जा रहा वाहन, जिसे नवनीत तिवारी पुत्र देवेंद्र तिवारी चला रहे थे, सामने से आ गया।

तेज रफ्तार में हुई यह आमने–सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन उछलते हुए परतावल चौराहे के मुख्य गोलंबर से जा भिड़े। हादसे में दोनों चालकों को चोटें आईं और दोनों कारों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रात के सन्नाटे में हुई इस तेज धमक की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

पहले हादसे के लगभग 40 मिनट बाद रात 12:40 बजे कप्तानगंज–गोरखपुर मार्ग पर दूसरा हादसा हो गया।

इस बार कप्तानगंज से गोरखपुर की ओर जा रहे चारपहिया वाहन के चालक प्रकाश चंद्र मिश्रा पुत्र रामनिवास मिश्रा और सामने से आती दूसरी कार के चालक मनीष पुत्र अनिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर में दोनों वाहनों के अगले हिस्से चकनाचूर हो गए, जबकि दोनों चालक हल्की–फुल्की चोटों से घायल हुए।

दोनों घटनाओं के बाद श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.