महराजगंज :सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने निकाली पदयात्रा, SIR अभियान के प्रति लोगों को किया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में मतदाता सूची के विशेष संशोधन अभियान को लेकर आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में मतदाता सूची के विशेष संशोधन अभियान को लेकर आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज शनिवार को विधायक प्रेम सागर पटेल ने ठूठीबारी कस्बे में एक विशाल जनजागरूकता पदयात्रा निकाली।

बाजार और मोहल्लों में मतदाताओं से सीधा संवाद

जानकारी के अनुसार विधायक प्रेम सागर पटेल ने पदयात्रा के दौरान ठूठीबारी के बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और मोहल्लों में पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों को SIR अभियान की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी।

विधायक ने नागरिकों से अपील की कि वे सही दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपने तथा परिवार के नाम मतदाता सूची में अवश्य अपडेट कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों से कहा कि सटीक मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

बीएलओ से मिलकर जानी प्रगति

पदयात्रा के दौरान विधायक ने क्षेत्र के सभी बीएलओ से भी मुलाकात की और मतदाता सूची संशोधन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करें।

इस अवसर पर अनुराग द्विवेदी, इंटू सिंह, ग्राम प्रधान अजय कुमार उर्फ़ अजित कुमार, अजय जायसवाल, अनिल यादव, दीपू निगम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.