फरेंदा
महराजगंज जनपद के फरेंदा में भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार और महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस आज फरेंदा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा में भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार और महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस आज फरेंदा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। फरेंदा-महराजगंज तिराहे पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ बाबा साहब के अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
संविधान शिल्पी को किया गया नमन
सभा में उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।
बाबासाहेब ने देश के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किया और भारतीय संविधान के निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाई। उनके योगदान को समाज के हर वर्ग ने याद किया।
वक्ताओं ने दलित वर्ग के अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई, उनके उत्थान के लिए उठाए गए कदमों और महिलाओं को समानता दिलाने के उनके प्रयासों पर जोर दिया।
आदर्शों पर चलने का संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबासाहेब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि सभा का समापन इस प्रण के साथ हुआ कि सभी बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
महराजगंज: धानी ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; परिवार सदमे मेंhttps://t.co/ZD2l4THLLR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 6, 2025





















