सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ पुलिस ने सुरक्षा और सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आज, भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान चलाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ पुलिस ने सुरक्षा और सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आज, भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान चलाया। “ऑपरेशन कवच” और संवेदनशीलता के तहत, सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त और चेकिंग की गई।
CO शोहरतगढ़ ने संभाला मोर्चा
यह कार्रवाई डॉ. अभिषेक महाजन (पुलिस अधीक्षक) और प्रशांत कुमार प्रसाद (अपर पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में संपन्न हुई। मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी (CO) शोहरतगढ़ ने स्वयं मोर्चा संभाला।
मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने खुनुवां बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पैदल गश्त की।
इस दौरान सीमा पार से होने वाली गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया और सभी संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की गहन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी अवैध घुसपैठ या तस्करी को रोका जा सके।
पुलिस और एसएसबी की यह संयुक्त कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक मजबूत संदेश है।
महराजगंज: धानी ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; परिवार सदमे मेंhttps://t.co/ZD2l4THLLR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 6, 2025





















