सिद्धार्थनगर: सांसद जगदंबिका पाल ने 336 दिव्यांग बच्चों को बांटे सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC), बांसी में शनिवार को विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण वितरण कार्यक्रम-2025 का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC), बासी में शनिवार को विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण वितरण कार्यक्रम-2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल सम्मिलित हुए और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

336 बच्चों को मिले ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान कर उनके जीवन को सुगम बनाना था। सांसद जगदंबिका पाल के हाथों 336 दिव्यांग बच्चों को उनकी विशिष्ट आवश्यकता के अनुरूप उपकरण वितरित किए गए।

वितरित उपकरण

बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्रेल किट, सीपी चेयर, कान की मशीन आदि सहायक उपकरण दिए गए।

सकारात्मक बदलाव

ट्राईसाइकिल और बैसाखी जैसे उपकरण मिलने पर बच्चों के चेहरों पर जो खुशी दिखी, वह वास्तव में प्रेरणादायक थी। इन उपकरणों से बच्चों में आत्मनिर्भरता और नई आशा का संचार होगा।

केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा

सांसद जगदंबिका पाल ने इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं और उनसे मिल रहे लाभों की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास के लिए संचालित योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

कार्यक्रम में उच्चाधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), मुख्य विकास अधिकारी (CDO), डीआईओएस, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक और बड़ी संख्या में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.