सिद्धार्थनगर: सपा कार्यालय पर डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस, BJP पर साधा निशाना; SIR की समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय संविधान के रचयिता, युगपुरुष, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस आज समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय संविधान के रचयिता, युगपुरुष, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस आज समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय पर श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव ने की।बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों तथा पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

जिला कार्यसमिति की मासिक एवं SIR समीक्षा बैठक संपन्न

महापरिनिर्वाण दिवस के बाद जिला कार्य समिति की मासिक बैठक और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर जनपद के SIR प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य कृष्णभान सिंह सैथवार और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने किया।

नेता प्रतिपक्ष ने BJP पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और विचार हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने संविधान में समाज के दबे-कुचले लोगों को बराबरी का अधिकार दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि “आज भाजपा की सरकार बाबा साहब की बात तो करती है, लेकिन उनके बताए रास्ते पर नहीं चलती है।”

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कार्यकर्ताओं से SIR गणना फॉर्म को लेकर महत्वपूर्ण अपील की”पूरे प्रदेश में SIR गणना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। हम अपने सभी साथियों से अनुरोध करते हैं कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में समय सीमा के अंदर जिन लोगों का गणना फॉर्म अभी तक नहीं भरा गया है, उनका गणना फॉर्म भरवा कर BLO के पास जमा करने में सहयोग करें।”

मतदाता सूची शुद्ध बनाने पर जोर

मुख्य अतिथि कृष्णभान सिंह सैथवार ने अपने संबोधन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशों पर SIR मतदाता पुनरीक्षण गणना फॉर्म को समय से जमा करवाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति SIR मतदाता बनने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध, सही, एवं पूर्णतः त्रुटि-रहित बनाने पर विशेष जोर दिया, क्योंकि “मतदाता सूची में नाम ही आपकी नागरिकता को प्रमाणित करेगा।”

कृष्णभान सिंह सैथवार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कम पढ़े-लिखे और गरीब लोगों को मतदान से वंचित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से पूरा देश और प्रदेश तबाह है।”

2027 में सरकार बनाने का संकल्प

बैठक के अंत में, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमर सिंह, जमील सिद्दीकी, पूर्व विधायक विजय पासवान, मोनू दुबे, बेचई यादव, राम फेर यादव, राममिलन भारती, कमाल अहमद खान, चंद्रमणि यादव, श्रीमती इंद्रासना त्रिपाठी, सुरेश चंद यादव, मणीन्द्र मिश्रा मशाल, प्रदीप पथरकट्ट , मोहम्मद इदरीश पटवारी, मोहम्मद , अनूप यादव, वीरेंद्र तिवारी ,जुबेदा चौधरी ,डॉक्टर धीरेंद्र यादव ,श्रीमती रिंधु पासवान, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, पारसनाथ विश्वकर्मा ,सोनू यादव, रामू यादव, अब्दुल कलाम खान, रामसेवक लोधी, अखिलेश मौर्या, चंद्रभान पहलवान, मोहम्मद हारुन, हरिनारायण यादव, जोखन चौधरी, खुर्शीद अहमद, हरिराम यादव, चंद्रहास यादव, मोहम्मद जफर, रिजवान अहमद ,दिनेश यादव, राधेश्याम यादव, अंगद यादव सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24