महराजगंज :सिसवा बाजार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गई, संविधान निर्माण में योगदान को किया याद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार राष्ट्र के निर्माता और संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि सिसवा बाजार में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार राष्ट्र के निर्माता और संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि सिसवा बाजार में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शनिवार को महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज सिसवा बाजार में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया नमन

पुण्यतिथि के मौके पर कॉलेज में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और सभी शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षकों और छात्रों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन संघर्षों, समाज सुधार के प्रयासों और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।विद्यार्थियों ने बाबासाहेब के आदर्शों, विशेषकर समानता और सामाजिक न्याय के संदेशों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम बाबासाहेब के महान कार्यों को याद करने और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को नमन करने का एक जरिया बना।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.