अमेठी कमरे में बंद कर मौलाना की पिटाई, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

अमेठी

अमेठी जनपद के जामों थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मौलाना की एक युवती द्वारा कमरे में बंद करके पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।

अमेठी जनपद के जामों थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मौलाना की एक युवती द्वारा कमरे में बंद करके पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में युवती मौलाना को थप्पड़ मारते और उन पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रही है, जबकि मौलाना खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह घटना किस वजह से हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह मामला किसी निजी विवाद से जुड़ा हो सकता है। पिटाई के दौरान कमरे में मौजूद किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और मौलाना तथा युवती की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.