हरदोई सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप, बारातियों ने संभाला मोर्चा

हरदोई

हरदोई जनपद के मल्लावां कस्बे के बंदीपुर मोहल्ला में शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हरदोई जनपद के मल्लावां कस्बे के बंदीपुर मोहल्ला में शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते देख घर में मौजूद लोग और आस-पड़ोस के लोग दहशत में आ गए।

दरअसल, यह परिवार अभी-अभी बारात से वापस लौटा था और घर में काफी बाराती मौजूद थे। आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद बाराती, पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मोर्चा संभाला।

सबकी सूझबूझ और तत्परता से आग बुझाने का प्रयास किया गया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग बुझ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.