महराजगंज : जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, गौ माताओं को खिलाया गुड़

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चिऊरहा स्थित कान्हा गौशाला में जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चिऊरहा स्थित कान्हा गौशाला में जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई, चारे की उपलब्धता और गुड़ वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने स्वयं गौ माताओं को गुड़ खिलाया और उनकी बेहतर देखभाल के लिए गौशाला प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशाला में साफ-सफाई और चारे की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि गौवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाओं को नियमित रूप से सुदृढ़ किया जाए।

निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा और सूचना अधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने जिलाधिकारी को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। यह निरीक्षण गौ संरक्षण के प्रति स्थानीय प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है।

 

Voice Of News 24