महराजगंज :डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने परगांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

घुघली/महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा गांव में बीती रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने से क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा गांव में बीती रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने से क्षेत्र में तनाव फैल गया है। आज मंगलवार सुबह प्रतिमा खंडित देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों ने इस कृत्य को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में सुरक्षा बढ़ा दी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सक्रियता के कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल के बावजूद स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.