महराजगंज:नगर विकास के लिए SAR फॉर्म अनिवार्य, पालिकाध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने घर-घर जाकर किया निरीक्षण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने आज मंगलवार को एक वार्ड में एस.ए.आर. (स्टेटस ऑफ एसेसमेंट रजिस्टर) फॉर्म भरने के कार्य की प्रगति का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने आज मंगलवार को एक वार्ड में एस.ए.आर. (स्टेटस ऑफ एसेसमेंट रजिस्टर) फॉर्म भरने के कार्य की प्रगति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मोहल्लों का दौरा कर घर-घर जाकर फॉर्म भर रहे कर्मचारियों से सीधा संवाद किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डॉ. मंगल ने इस दौरान स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की और उन्हें SAR फॉर्म के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फॉर्म केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि नगर के विकास कार्यों, संपत्ति कर निर्धारण और नागरिक सुविधाओं के अद्यतन रिकॉर्ड को सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अध्यक्ष ने सभी निवासियों से अपील की कि वे बिना किसी देरी के अपना फॉर्म भरें ताकि नगर पालिका सभी डेटा को समय पर अपडेट कर सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या के लिए कर्मचारी उपलब्ध हैं और पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग और नगर पालिका के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.