ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में पंचायत सचिवों का तेवर तेज,परतावल ब्लॉक में बीडीओ को सौंपा डीएम के नाम ज्ञापन, 1 से 10 दिसंबर तक चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

परतावल (महराजगंज)

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर परतावल ब्लॉक के पंचायत सचिवों ने सोमवार दोपहर 1 बजे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार यादव के माध्यम से जिलाधिकारी महराजगंज को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर परतावल ब्लॉक के पंचायत सचिवों ने सोमवार दोपहर 1 बजे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार यादव के माध्यम से जिलाधिकारी महराजगंज को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में दिया गया।
सचिवों ने ज्ञापन में कहा कि शासनादेशानुसार 3 नवंबर से लागू की जा रही ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली वर्तमान परिस्थितियों में अव्यावहारिक है। उनका कहना है कि तकनीकी समस्याओं और फील्ड परिस्थितियों के कारण इससे शासकीय कार्य बाधित हो सकते हैं। इसलिए इस आदेश पर तत्काल पुनर्विचार की मांग की गई है।

सचिवों ने ज्ञापन के साथ चरणबद्ध विरोध कार्यक्रम की भी सूचना दी।
कार्यक्रम इस प्रकार है—

1 से 4 दिसंबर: सभी पंचायत सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्यों का निष्पादन करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे।

5 दिसंबर: विकास खंड मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बैनर तले धरना–विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक के सभी आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ दिए जाएंगे।

10 दिसंबर से: पंचायत सचिव इंजन चालित वाहनों से क्षेत्र भ्रमण नहीं करेंगे। वे शासन द्वारा निर्धारित 200 रुपये साइकिल भत्ता के आधार पर केवल टेम्पो व बस जैसे सार्वजनिक परिवहन का ही उपयोग करेंगे।

इस अवसर पर आशिष सिंह, सुधीर सिंह, प्रियंका दुबे, सतेन्द्र कुमार, सृष्टि सिंह, विकास सिंह, मांडवी सिंह सहित परतावल ब्लॉक के कई ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.