शोहरतगढ़ :समय माता मंदिर विकास को ₹1.15 करोड़ स्वीकृत,मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मद से मिली ,वित्तीय मंजूरी विधायक विनय वर्मा के प्रयासों से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ के ऐतिहासिक प्राचीन समय माता मंदिर (भिरण्ड) के व्यापक पर्यटन विकास के लिए ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ के ऐतिहासिक प्राचीन समय माता मंदिर के व्यापक पर्यटन विकास के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के लगातार प्रयासों के बाद इस परियोजना को मंजूरी मिली है।

कुल स्वीकृति: ₹115.82 लाख, जो मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास मद से दी गई है।प्रथम किश्त तत्काल कार्य शुरू करने के लिए ₹75 लाख जारी करने की अनुमति मिली।कार्य एजेंसी परियोजना का क्रियान्वयन सीएंडडीएस (उ.प्र. जल निगम) के माध्यम से किया जाएगा।परियोजना का उद्देश्य इस धनराशि से मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण, सुविधाओं का विस्तार, प्रकाश व्यवस्था, मार्ग सुधार, पार्किंग स्थल का निर्माण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

विधायक विनय वर्मा ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। परियोजना के निष्पादन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-टेंडरिंग अनिवार्य होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.