सिद्धार्थनगर:33वें बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का आगाज,सांसद जगदम्बिका पाल ने किया उद्घाटन, खेलों को बताया अनुशासन और सफलता का आधार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से गुरुवार को 33वें बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से गुरुवार को 33वें बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय सांसद जगदम्बिका पाल ने समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिले के सभी विकास खंडों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक समारोह में भाग लिया।

खेलों से मिलता है अनुशासन और आत्मविश्वास

उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में सांसद जगदम्बिका पाल ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता का आधार हैं। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

सांसद पाल ने इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किसानों और युवाओं के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के जरिए सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है।

उन्होंने जोर दिया कि युवा, किसान और खिलाड़ी देश की शक्ति हैं, और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

समग्र विकास के लिए खेल आवश्यक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शैलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे खेल के क्षेत्र में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ खेल को बच्चों के समग्र विकास का आधार बताया।

बी.एस.ए. शैलेश कुमार ने मुख्य अतिथियों को बुद्ध प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह को सफल बनाने में जिला समन्वयक प्रशिक्षण आशीष कुमार मिश्र, जिला समन्वयक सामूहिक सहभागिता अमित शुक्ला, जिला समन्वयक एमआईएस इंचार्ज अमित पाण्डेय, जिला समन्वयक एमआईएस संदीप कुमार, जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी सहित शिक्षा विभाग, जिला समन्वयक टीम और स्टेडियम प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही। बच्चों की शानदार सहभागिता और शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.