महराजगंज:न जाने किस कॉलेज में पढ़े हैं ये चोर-उचक्के साहब ? तीन स्कूलों में कट गई सेंध अंधेरे में,पुलिसिया पहरा शक के घेरे में

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने शिक्षा विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए तीन अलग-अलग कंपोजिट विद्यालयों में धावा बोल दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने शिक्षा विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए तीन अलग-अलग कंपोजिट विद्यालयों में  अज्ञात चोरों ने फाटक और कमरों की कुंडी तोड़कर रसोईघर व कार्यालयों को निशाना बनाया और सिलेंडर, राशन, हंडा-कुकर, मोटर सहित कई सामान साफ कर दिए। एक ही रात तीन स्कूलों में चोरी से शिक्षा महकमे में हड़कंप और क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

कुड़वा उर्फ मुड़कटिया कंपोजिट विद्यालय — रसोईघर से दो सिलेंडर और राशन बोरा चोरी

बुधवार रात चोरों ने कुड़वा उर्फ मुडकटिया कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर की फाटक कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। यहां से चोर दो गैस सिलेंडर, हंडा और राशन के दो बोरे सहित अन्य सामग्री उठा ले गए।
विद्यालय कर्मियों का कहना है कि चोर इतनी सफाई से आए कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

कंपोजिट विद्यालय —अन्ध्या चार-चार अंदरूनी फाटक तोड़े, मोटर तक उखाड़ ले गए

ग्राम सभा अंध्या स्थित कंपोजिट विद्यालय में भी चोरों ने गेट की कुंडी तोड़कर ताला निकाल फेंका और भीतर घुस गए। स्टाफ के अनुसार यहां से चोर दो सिलेंडर, हंडा, कुकर, राशन व अन्य सामग्री उठा ले गए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विद्यालय में लगे चार-चार सुरक्षा फाटक में लगे ताले को चोरों ने एक-एक कर तोड़ डाले।
इसके बाद चोरों ने कमरे में लगी पानी की मोटर को भी तोड़कर उखाड़ लिया और फरार हो गए।

बैजौली कंपोजिट विद्यालय — कार्यालय और रसोईघर दोनों जगह ताले टूटे, दो सिलेंडर गायब

तीसरी घटना ग्राम सभा बैजौली कंपोजिट विद्यालय में सामने आई। चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखा एक गैस सिलेंडर उठा लिया। इसके बाद रसोईघर का ताला तोड़कर वहां रखा दूसरा गैस सिलेंडर भी चोरी कर ले गए।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कुछ महीने पहले भी चोरी हुई थी, जिसकी भरपाई पूरी नहीं हो पाई कि दोबारा चोरी हो गई।

तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने थाने में दी तहरीर

लगातार तीन स्कूलों में चोरी से शिक्षक, स्टाफ और ग्रामीणों में रोष है। सभी कंपोजिट विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बीईओ मुसाफिर सिंह पटेल का बयान

“मामला संज्ञान में है। विद्यालय प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि तत्काल प्रभाव से श्यामदेउरवा थाने में लिखित शिकायत दे दें। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।”

संजय पटेल, शिक्षक—अन्ध्या कंपोजिट विद्यालय ने कहा “विद्यालय में चार सुरक्षा फाटक लगे होने के बावजूद चोरों का अंदर तक पहुंच जाना गंभीर सुरक्षा चूक है। रसोईघर और कमरे का सारा सामान गायब है। हम लोगों में भय का माहौल है।”

प्रतिमा उपाध्याय, शिक्षिका अन्ध्या कंपोजिट विद्यालय ने कहा “कुछ महीने पहले भी चोरी हुई थी। अब दोबारा घटना होने से लगता है कि चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। प्रशासन को सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।”

चारु सिंह, शिक्षिका —अन्ध्या कंपोजिट विद्यालय ने कहा “रसोईघर से दो सिलेंडर और राशन बोरे गायब होना मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को सीधे प्रभावित करेगा। विद्यालयों में रात्रि सुरक्षा और सीसीटीवी जरूरी है।”

“हमने संयुक्त रूप से थाने में तहरीर दी है। विद्यालयों में रात के समय सुरक्षा का अभाव है। चोरों का हौसला बढ़ गया है, जिससे आगे भी चोरी की आशंका बनी हुई है।”

विद्यालय प्रबंधन में दहशत — ‘चोरों का मनोबल बढ़ा, आगे भी चोरी का डर’

ग्रामीणों और विद्यालय कर्मियों का कहना है कि सुरक्षा की कमी और पिछली घटनाओं में कार्रवाई न होने से चोरों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है।
सभी ने विद्यालय परिसरों में सीसीटीवी कैमरे, रात्रि चौकीदार और पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *