महराजगंज: सिसवा-निचलौल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खड़ी DCM से भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर बुधवार रात करीब 8:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर बुधवार रात करीब 8:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, जिस पर पति-पत्नी सवार थे, सड़क पर खड़ी DCM (ट्रक) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सिसवा सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 46 वर्षीय बीरबल चौहान पुत्र झगरू चौहान, और उनकी पत्नी 40 वर्षीय शीला चौहान के रूप में हुई है। दोनों निचलौल के बूढ़ाडीह गांव के निवासी थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीरबल चौहान अपनी ससुराल असमन छपरा से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही कोठीभार थानाध्यक्ष और सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गए।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *