
हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र स्थित ग्राम खुड़लिया निवासी वरिष्ठ पूर्व वायुसेना अधिकारी मास्टर वारंट ऑफिसर जयभगवान सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र स्थित ग्राम खुड़लिया निवासी वरिष्ठ पूर्व वायुसेना अधिकारी मास्टर वारंट ऑफिसर जयभगवान सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर फैलते ही गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय जयभगवान सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था।
खुड़लिया गांव में आयोजित अंतिम संस्कार में सैन्य अधिकारियों, स्थानीय पुलिस प्रशासन और बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने उन्हें एक देशभक्त और अनुभवी सैनिक के रूप में याद किया।
मास्टर वारंट ऑफिसर जयभगवान सिंह ने भारतीय वायुसेना में देश की सेवा की और सैन्य सेवा के बाद भी समाज के लिए सक्रिय रहे। उनकी अंतिम विदाई में सैन्य सम्मान ने उनके योगदान को दर्शाया।
मेरठ: खड़े टैंकर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीरhttps://t.co/6oc5PvwTzV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2025







