
बलिया

बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन एक्सप्रेस-वे रोड पर गुरुवार सुबह दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन एक्सप्रेस-वे रोड पर गुरुवार सुबह दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
यह दुर्घटना मुरलीछपरा के ठेकहा गांव के पास चांद दियर से मंझी जाने वाली सड़क पर हुई। मृतक की पहचान शोभा छपरा, मठिया के मठ झगु गिरी निवासी जीत बहादुर के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज़ थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांद दियर चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत सोनबरसा अस्पताल भेजा।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक जीत बहादुर के पिता प्रदुमन राम और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए, जिन्हें पुलिस टीम ने नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेरठ: खड़े टैंकर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीरhttps://t.co/6oc5PvwTzV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2025







